News Room Post

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना रूठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी, करना पड़ जाएगा आर्थिक संकटों का सामना

नई दिल्ली। नए-नए डिजाइन दार पर्स रखने का शौक सभी को होता है फिर चाहें वो महिला हो या पुरूष। पर्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इसमें लोग पैसे तो रखते ही हैं, पानी की बोतल, खाने पीने की चीजें और भी जरूरत का सामान रखते हैं। और रखना भी चाहिए क्योंकि घर से बाहर निकलते समय पता नहीं कब किस चीज की जरूरत पड़ जाए। लेकिन कई बार लोग अपने पर्स में कुछ आलतू-फालतू चीजें भी रख लेते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती।  वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को पर्स में रखना काफी अशुभ माना जाता है। अगर इन चीजों को पर्स में रखा जाए तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तो आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए-

1.पैसे रखने वाला पर्स बहुत अधिक पुराना या फटा हुआ नहीं होना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक इससे आर्थिक समस्याएं पैदा होती हैं।

2.बहुत से लोग अपने पर्स में नोट को काफी बुरी तरीके से तोड़-मरोड़कर रखते हैं। वास्तु के हिसाब से इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

3.किसी भी चीज के पुराने बिलों को पर्स में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये धन हानि का भी कारण बनते हैं।

4.गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना से भरी हुई तस्वीरों को पर्स में भूलकर भी न रखें, क्योंकि ये आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

5.पर्स में कभी भी किसी भगवान की तस्वीर को नहीं रखना चाहिए , क्योंकि पर्स हमारे साथ पता नहीं कौन-कौन सी जगह पर जाता है। कई बार उसे गंदे हाथों से भी छूना पड़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। और आप कर्ज के बोझ से दब जाते हैं।

6.कई लोग अपने पैसे के साथ पर्स में चाबी भी रख लेते हैं, जिसे वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version