नई दिल्ली। इस साल 25 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। होली का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन का धार्मिक और ज्योतिष रूप से बेहद खास महत्व है। होली के दिन हम कई तरह के खास कार्य करते हैं। खास पकवान बनाते हैं। परिवार को भी खिलाते हैं और दोस्तों को भी। होली का दिन मस्ती, खुशियों और रंगों का होता है लेकिन कई बार हमारे साथ कुछ ऐसा होता है जिससे रंग में भंग पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र भी होली के दिन ऐसी कई चीज़ों को न करने की सलाह देता है ताकि आपकी खुशियों को नजर न लगे। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताते हैं जिनको होली के दिन लेने या देने से आपको मना करना चाहिए।
सोलह श्रृंगार का सामान:
वास्तु शास्त्र की मानें तो होली के दिन सुहागन महिलाओं को बिंदी, चूड़ी, सिंदूर और आलता सहित सोलह श्रृंगार में शामिल किसी भी चीज़ का दान नहीं करना चाहिए। इस तरह का दान पति के लिए हानिकारक हो सकता है।
कपड़ों का दान
कपड़ों का दान आमतौर पर बेहद पुण्य माना जाता है लेकिन होलिका दहन और होली के दिन भूलकर भी कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, होली के दिन कपड़ों का दान करनेक से घर से सुख-समृद्धि और खुशहाली चली जाती है।
पैसों का दान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक होलिका दहन के दिन पैसों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
सफेद चीजों का दान
सफ़ेद रंग का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। होलिका दहन और होली के दिन दूध, दही, चीनी, और सफ़ेद कपड़ों का दान बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की दशा कमजोर हो जाती है। इसके अलावा होली के दिन किसी से पान, निम्बू, लौंग, शहद और हल्दी की गांठ जैसी चीज़ें भी किसी से नहीं लेनी चाहिए।