News Room Post

Shaniwar Ke Upay: सोई हुई किस्मत जगाने के लिए शनिवार की रात करें ये उपाय, कामयाबी देख लोगों के उड़ जाएंगे होश

Shaniwar Ke Upay: आज हम आपको ऐसे कुछ आसान और कारगर उपाय बताएंगे जिसे अगर शनिवार की रात को किया जाए तो आपके सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है ये उपाय जो शनि की महादशा या शनि दोष से तो आपको छुटकारा दिलाएगा ही साथ ही आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगाएगा...

नई दिल्ली। हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। जैसे सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को, मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान जी को वैसे ही शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव को क्रमों के देवता कहा जाता है क्योंकि वो लोगों के किए गए कर्मों के हिसाब से ही उन्हें फल देते हैं। कहते हैं शनि देव की जिस पर भी बुरी नजर डाल दे उस व्यक्ति का सब कुछ खत्म हो जाता है। वो व्यक्ति हर कोशिश करने के बाद भी हर क्षेत्र में असफल होने लगता है। यही वजह है कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा-पाठ करते है लेकिन बावजूद इसके अगर आप शनि की महादशा या शनि दोष का सामना कर रहे हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे कुछ आसान और कारगर उपाय बताएंगे जिसे अगर शनिवार की रात को किया जाए तो आपके सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है ये उपाय जो शनि की महादशा या शनि दोष से तो आपको छुटकारा दिलाएगा ही साथ ही आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगाएगा…

शनिवार की रात को करे ये उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को लोबान अति प्रिय होता है ऐसे में शनिवार की रात को आप अपने घर में लोबान का धुआं जरूर करें। ऐसा करने से शनिदेव तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही घर में जितनी नकारात्मकता होती है वो भी खत्म हो जाती है। इससे घर में रहने वाले लोगों की सेहत भी पहले के मुकाबले अच्छी हो जाती है।

डिस्क्लेमर- हमारे द्वारा दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक अवस्थाओं पर आधारित है। Newsroom Post इसकी पुष्टि नहीं करता।

Exit mobile version