News Room Post

Vastu Tips : अगर आप अपने घर से वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो करें कपूर के ये उपाय

नई दिल्ली। कई बार घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) होता है। मन अशांत रहता है। इसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वैसे तो कई उपाय है जिससे आप अपने घर से वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा अनोखा उपाए बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हो।

अगर आपको अपने घर में नेगेटिव एनर्जी महसूस हो रही है या क्लेश नहीं जा रहा और लंबे समय से बिमारी से ग्रस्त हैं तो कपूर के उपाय करें, जिन्हें बम नीचे बता रहे हैं।

— सबसे पहला उपाय है, सभी कमरों में कपूरी की टिकी रख दें। इससे घर के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। जब कपूर की टिकी गलकर खत्म हो जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

— रोज रात को रसोई को साफ करने के बाद एक कटोरी लें और उसमें कपूर और लौंग जलाकर दिखाएं। यह घर की स्वामिनी को करना चाहिए। ऐसा अगर हर रोज किया जाए तो आपके घर में अन्न के भंडारे हमेशा भरे रहते हैं। साथ ही घर में बरकत आती है। ध्यान रखें कि रात को रसोई में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। साथ ही रसोई भी साफ कर देनी चाहिए।

— हर दिन घर में लौंग और कपूर जलाकर दिखाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है।

— जिस पानी से आप स्नान कर रहे हों उसमें कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालें। ऐसा करने से शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति आती है।

Exit mobile version