News Room Post

Mesh Sankranti 2023: मेष संक्रांति पर इन चीजों के दान से दूर होंगे सारे कष्ट, पूरे होंगे हर रुके हुए काम

Mesh Sankranti 2023

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में मेष संक्रांति का खास महत्व होता है। इस साल 2023 में 14 अप्रैल 2023 को मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करते हैं। जब भी सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो ये प्रवेश ही संक्रांति कहलाता है। सूर्य के इस गोचर का कई राशियों पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। तो कई राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेष संक्रांति पर दान का भी खास महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे कि मेष संक्रांति पर आपको किन चीजों का दान करना है जिससे आपके सारे कष्ट दूर होंगे साथ ही रुके हुए काम भी पूरे होंगे…

पितृ दोष से मिलेगी राहत

जो लोग पितृ दोष का सामना कर रहे हैं उन लोगों को मेष संक्रांति (Mesh Sankranti 2023) वाले दिन पितरों का तर्पण जरूर करना चाहिए। इस दिन आप पितरों की आत्मा की शांति के लिए सत्तू, आम का टिकोरा, पंखा, बेल का फल और मिट्टी के घड़े में जल भरकर दान में दे सकते हैं। इससे पितृ दोष में राहत मिलती है।

जरूर करें दान

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में सुख शांति बनी रहे। किसी तरह की कोई समस्या न हो तो आप इस (मेष संक्रांति) दिन दान जरूर करें। मेष संक्रांति पर किए गए दान का पुण्य पूरे एक महीने तक व्यक्ति और उसके परिवार को मिलता है।

गंगा स्नान करें

गंगा को पवित्र नदी कहा जाता है। कहते हैं अगर व्यक्ति इस नदी में डुबकी लगा ले तो उसके कई दुख, पाप खत्म हो जाते हैं। खासकर मेष संक्रांति पर गंगा नदी में डुबकी जरूर लगाएं। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आप किसी भी दूसरी पवित्र नदी में डुबकी लगा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Newsroom Post इस तरह की किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है…

Exit mobile version