News Room Post

Dussehra 2021: दशहरा के दिन करें यह शुभ काम, होगा लाभ

नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी के रूप में मनाया जाने वाला पर्व दशहरा इस साल 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कहते हैं कि इस भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था, कहा यह भी जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिष्सुर का वध किया था। इस दिन मां दुर्गा और भगवान श्री राम की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन रावण का पुतला जलाने का विधान भी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्त अपने अवगुणों को जीवन से बाहर निकाल देते हैं। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता हैं।

करें यह काम

दशहरा के दिन भगवान श्री राम, मां दुर्गा, लक्ष्मी माता, मां सरस्वती, भगवान गणेश और हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान से सबके लिए मंगल कामना करनी चाहिए, जिससे की सभी के अच्छे काम पूरे हो सके। ऐसा करने से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, विजयादशमी क दिन रामायण पाठ, श्री राम रक्षा स्त्रोत, सुंदरकांड का पाठ किया जाना शुभ माना जाता है।

इस दिन मनाया जाएगा दशहरा

इस साल 15 अक्टूबर के दिन दशहरा मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबित दशहरा के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए इसे विजया दशमी के रूप में भी मनाया जाता है।

ये है शुभ मुहूर्त

15 अक्टूबर के दिन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक विजय दशमी का शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 46 मिनट कही जा रही है, दोपहर के समय पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

Exit mobile version