News Room Post

Vastu Tips: बड़े चमत्कारी हैं मिट्टी के बर्तन, अनगिनत फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। एक जमाना था जब घरों में खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक मिट्टी के बर्तनों का ही प्रयोग होता था, उस जमाने में लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा हुआ करता था। लेकिन धीरे-धीरे इनकी जगह धातु और प्लास्टिक के बर्तनों ने ले ली, जिससे आजकल हर घर में किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त लोग मिल जाते हैं। पहले लोग पानी को ठंडा करने के लिए मिट्टी के घड़े और सुराही का प्रयोग करते थे, लेकिन अब उनकी जगह फ्रिज और दूसरी मशीनों ने ले ली है। मिट्टी के घड़े केवल पानी को ही ठंडा नहीं करते बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। इससे स्वास्थ्य तो अच्छा होता ही है, धन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। मिट्टी के घड़े के और भी कई फायदे हैं आइये जानते हैं किस तरह से घड़ा हमारे लिए लाभकारी है।

1.वास्तु शास्त्र में, उत्तर दिशा को कुबेर और वरुण देव यानी  जल की दिशा माना जाता है। इसलिए इस स्थान पर जल से भरा मिट्टी का घड़ा या सुराही रखने से कुबेर देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही घर धन-धान्य से पूर्ण भी बना रहता है।

2.पानी से भरे मिट्टी के घड़े या सुराही से मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू आती है, जो पानी के स्वाद को बढ़ाने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसके अलावा इससे घर के सदस्यों के बीच भी आपसी प्रेम संबंधों में भी सौंधापन आता है।

3.घर में जब भी मिट्टी का नया घड़ा या सुराही लाएं तो उसे अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही पानी भरें और उसके बाद इसके पानी को सबसे पहले घर के सबसे बच्चे को पिलाएं। घर का सबसे छोटा सदस्य अगर कन्या हो तो ये काफी शुभ होता है। इसके अलावा घर में बरकत आती है और पितरों का भी आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

4.वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि मिट्टी का घड़ा बुध और चंद्रमा की स्थिति को नियंत्रित करने के साथ उसके अशुभ प्रभावों से भी बचाता है। इसके अलावा घड़े का पानी पीने से कुंडली में भी इन ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।

5.घड़े को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए, इससे धन की हानि होती है।

6.रोज शाम के समय मिट्टी के घड़े के पास घी का दीपक और कपूर जलाने से करियर और व्यापार में उन्नति होती है

7.मिट्टी के कुल्हड़ में चाय या पानी पीने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

8.शनिवार के दिन मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर पीपल के पेड़ के नीचे रखने से शनि दोष दूर होते हैं।

9.मिट्टी के बर्तन से पौधों को पानी देने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने के साथ-साथ सकारात्मकता आती हैं।

10.मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने से गर्मी के दिनों में आरोग्य की प्राप्ति होती है। मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने से शरीर में होने वाली कैल्शियम, मैग्नीशियम, लोहा और फास्फोरस की कमी दूर होती है।

Exit mobile version