News Room Post

Eid-ul-Fitr 2021: आज मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, जानें चांद देखने का महत्व

Eid-ul-Fitr 2021: इस वर्ष ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार आज 14 मई दिन को मनाया जा रहा है। जिस दिन रमजान का पाक माह खत्म होता है, ठीक उसके अगले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं।

नई दिल्ली। इस वर्ष ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार आज 14 मई दिन को मनाया जा रहा है। जिस दिन रमजान का पाक माह खत्म होता है, ठीक उसके अगले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं। इस दिन मीठे पकवान बनाए जाते हैं।

ईद-उल-फितर का त्योहार किस दिन मनया जाएगा ये चांद निकलने पर निर्भर करता है। इस वर्ष चांद 12 मई दिन बुधवार को नहीं निकला। ऐसे में चांद कल 13 मई दिन गुरुवार को निकला था, उसके अगले दिन आज 14 मई दिन शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।

चांद के निकलने का महत्व

इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित है। चांद के दिखाई देने पर ही ईद या प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। रमजान के पवित्र माह की शुरूआत भी चांद के देखने से होती है और इसका समापन भी चांद के ​निकलने से होता है। रमजान के 29 या 30 दिनों के बाद ईद का चांद दिखता है।

क्यों मनाया जाता है ईद का त्यौहार

कहा जाता है कि पैग़ंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में जंग-ए-बद्र में मुसलमानों की जीत हुई थी। जीत की खुशी में लोगों ने ईद मनाई थी और घरों में मीठे पकवान बनाए गए थे। इस प्रकार से ईद-उल-फितर का प्रारंभ जंग-ए-बद्र के बाद से ही हुई थी।

Exit mobile version