News Room Post

हर 100 साल में दुनिया पर महामारी का हमला, क्या ये संयोग मात्र ?

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। हर बीतते वक्त से साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल, कोरोनावायरस दुनियाभर के 200 देशों में फैल चुका है। दुनिया में जहां कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 18 लाख हो चुकी है, वहीं भारत में करीब 9000+ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हो या बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा की या बात भारतीय वैदिक ज्योतिषाचार्यों की सभी अपनी अपनी भविष्यवाणियो को लेकर आजकल चर्चा मे है पर इस संयोग ने सभी को आश्चर्य मे दाल दिया है।

क्या ये संयोग मात्र है की हर 100 साल पर पूरी दुनिया पर एक बड़ी महामारी का हमला होता है। इतिहास के पन्नो में झांके तो ये जानकार आश्चर्य होगा की 2020 ही नहीं बल्कि 1920,1820 व 1720 मे भी किसी न किसी बड़ी महामारी का सामना दुनिया ने किया और दुनियाभर के लाखो लोगों ने अपनी जाने गवाई है।

कुछ ऐतिहासिक महामारियां हैं जिनके कारण दुनिया भर में लाखों लोगों की मृत्यु हुई।

1720 प्लेग

साल 1720 में फ्रांस के शहर मार्सिले में वैश्विक महामारी प्लेग फैला था। प्लेग महामारी के कारण लगभग 1 लाख लोगों की मौत हुई थी। यह संख्या उस समय दुनिया जनसंख्या की का बड़ा हिस्सा थी, इस कारण इसे ग्रेट प्लेग ऑफ मार्सिले भी कहा जाता है।

1820 कॉलरा

साल 1818 से शरू बीमारी 1820 मे कॉलरा नाम की बीमारी एक बड़ी महामारी बनकर सामने आई । कॉलरा महामारी के कारण चीन, भारत, थाईलैंड, मारीशस, वियतनाम,ओमान आदि देशों मे लाखो लोगों की मौत हुई थी।

1920 स्पैनिश फ्लू

साल 1918 मे स्पैनिश फ्लू नाम का फ्लू फेला, जो साल 1920 तक एक बड़ी महामारी ले चुका था। जिसके कारण दुनिया भर मे 5 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

2020 कोरोना

दिसम्बर 2019 मे चीन के वुहान शहर से शुरू नोवेल कोरोनावायरस का दुनियाभर मे संक्रमण मार्च 2020 मे हुआ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मार्च, 2020 को इसे महामारी घोषित करा। इस महामारी के कारण दुनियाभर मे अभी तक 01 लाख से अधिक लोगो की मौत हुए है व 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित है।

Exit mobile version