News Room Post

Mahashivratri 2022 Vrat: पहली बार कर रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत?, तो जरूर जान लें ये बातें

mahashivratri

नई दिल्ली। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। इस दिन भक्त अपने भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए कावड़ लेकर आते हैं। भगवान शिव को समर्पित शिवरात्री एक दिन बाद यानी 1 मार्च 2022 यानी कल मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जैसे कि नाम से ही पता चला है कि भगवान भोलेनाथ काफी भोले हैं ऐसे में उन्हें मनाना काफी आसान होता है लेकिन इसकी पूजा और व्रत में की गई थोड़ी सी भी गलती आपको भारी पड़ सकती है। कई लोगों को नहीं पता होता कि वो व्रत में क्या चीजें खाएं। ऐसे में अगर आप भी पहली बार शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो ये नीचे दी गई जानकारी जरूर जान लें…

व्रत में खाएं ये चीजें

ड्रिंक्स- अगर आप शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो पूजा-पाठ करने के बाद हेल्दी ड्रिंक पीकर दिन की शुरुआत करें। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक भी रहेंगे। अक्सर व्रत में शरीर में पानी की कमी हो जाती है ऐसे में आप जूस, स्मूदी, नींबू पानी, नारियल पानी पीकर दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

ड्राईफ्रूट्स- व्रत के दौरान आपको अपनी डाइट में किसी भी वक्त मुट्टीभर सूखे मेवे खाने चाहिए। इससे शरीर कमजोर होने से बचता है और पेट भी काफी देर के लिए भरा रहेगा।

सब्जियां- व्रत के दिन आप आलू, लौकी, कद्दू और अरबी की सब्जी भी बनाकर खा सकते हैं। इन सब्जियों को शुद्ध सात्विक आहार में से एक माना जाता है। इन्हें घी और जीरा में छोंककर भी बनाया जा सकता है।

फल- सावन के सोमवार में आप फलों का सेवन कर सकते हैं। आप केला, सेब, संतरा, अनार जैसे फल खा सकते हैं। इससे आप शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

अन्न- व्रत में अन्न खाने की मनाही होती है। आप इस दिन सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा खा सकते हैं। आप इनसे पूरी या परांठे बनाकर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो कुट्टू के आटे से पकौड़े या फिर सिंघाड़े की आटे की कतली भी बनाकर खा सकते हैं।

Exit mobile version