News Room Post

Fast and Festivals: दुर्गाष्टमी से आमलकी एकादशी तक 8 से 14 मार्च के बीच पड़ने वाले हैं ये तमाम त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। इस समय साल का फाल्गुन माह चल रहा है। प्रकृति में तमाम तरह के बदलाव हो रहे हैं। ये बसंत ऋतु का भी महीना है, जब चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिले दिखते हैं। सारी धरती खुशी से झूमती नजर आती है। इस समय तेज हवाओं के झोंके भी चलते हैं जिससे लहलहाते हुए पेड़-पौधे खुशी से झूमते नजर आते हैं। हालांकि फाल्गुन के महीने में बहुत से शुभ कार्य करने वर्जित होते हैं। शादियों का सीजन खत्म हो जाता है, लेकिन फिर भी ये हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले कई त्योहारों का सीजन होता है। इस माह में बहुत से व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं तो आइये आज आपको बताते हैं 8-14 मार्च तक पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट…

8 मार्च (मंगलवार)- फाल्गुन शुक्ल षष्ठी रात्रि 12.32 बजे तक उसके बाद सप्तमी। गो रूपिणी षष्ठी (बंगाल)।

9 मार्च (बुधवार)- फाल्गुन शुक्ल सप्तमी रात्रि 2.57 बजे तक उसके बाद अष्टमी। भद्रा प्रारम्भ रात्रि 2 बजकर 57 मिनट से।

10 मार्च (गुरुवार)- फाल्गुन शुक्ल अष्टमी सूर्योदय से पूर्व प्रात: 5.35 बजे तक उसके बाद नवमी। श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री अन्नपूर्णा अष्टमी व्रत। होलाष्टक आरम्भ।

11 मार्च (शुक्रवार)- फाल्गुन शुक्ल नवमी अहोरात्र (दिन-रात)। श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण।

12 मार्च (शनिवार)- फाल्गुन शुक्ल नवमी प्रात: 8.08 बजे तक उसके बाद दशमी। नवमी तिथि की वृद्धि।

13 मार्च (रविवार)- फाल्गुन शुक्ल दशमी प्रात: 10.22 बजे तक उसके बाद एकादशी। भद्रा प्रारम्भ रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से।

14 मार्च (सोमवार)- फाल्गुन शुक्ल एकादशी मध्याह्न 12.06 बजे तक उसके बाद द्वादशी। आमलकी एकादशी व्रत सबका। रंगभरी एकादशी। श्री काशी विश्वनाथ श्रंगार दिवस। सूर्य की मीन संक्रांति रात्रि 12.16 बजे। वसंत ऋतु प्रारम्भ।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version