News Room Post

August 2023 Vrat Tyohar: मंगला गौरी व्रत से लेकर रक्षाबंधन तक, अगस्त के महीने में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार

August 2023 Vrat Tyohar: रक्षा बंधन की तो इसी महीने में भाई-बहन के प्यार का ये पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे पर्व भी इसी महीने में मनाए जाएंगे। अगर आप भी हिन्दू धर्म से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से व्रत त्योहार (August 2023 Vrat Tyohar) इस महीने में आएंगे तो नीचे दी गई लिस्ट को देखें...

August 2023 Vrat Tyohar

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म त्योहारों और व्रतों से भरा हुआ है। हर कुछ समय में कोई न कोई त्यौहार और व्रत आ ही जाते हैं। इस वक्त अगस्त (August 2023) का महीना चल रहा है और इस महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत रखे जाने हैं। खासकर बात करें रक्षा बंधन की तो इसी महीने में भाई-बहन के प्यार का ये पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे पर्व भी इसी महीने में मनाए जाएंगे। अगर आप भी हिन्दू धर्म से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से व्रत त्योहार (August 2023 Vrat Tyohar) इस महीने में आएंगे तो नीचे दी गई लिस्ट को देखें…

अगस्त महीने में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार (August 2023 Vrat-Tyohar)

1 अगस्त 2023- अगस्त के इस महीने की शुरुआत मंगला गौरी व्रत से हुई। एक और जहां सावन का पावन महीना चल रहा है। तो वहीं, महीने की शुरुआत यानी 1 अगस्त को सावन अधिक मास पूर्णिमा भी थी।

4 अगस्त 2023 को शुक्रवार का दिन है और इस दिन विभुवन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।

7 अगस्त को सोमवार का दिन है और सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा।

8 अगस्त 2023  को मंगलवार का दिन है। इस दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा और सावन अधिक मास कालाष्टमी व्रत भी।

12 अगस्त 2023 को शनिवार का दिन है और इस दिन परम एकादशी मनाई जाएगी।

13 अगस्त 2023 रविवार का दिन है और इस दिन रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

14 अगस्त को सोमवार का दिन है और सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा। इस दिन सावन अधिक मास शिवरात्रि मनाई जाएगी।

15 अगस्त को मंगलवार का दिन है और इस दिन स्वतंत्रता दिवस, मंगला गौरी व्रत, श्राद्ध की अमावस्या मनाई जाएगी।

16 अगस्त को बुधवार का दिन है और श्रावण अधिक अमावस्या, श्रावण अधिक मास का समापन इस दिन हो रहा है।

17 अगस्त को गुरुवार का दिन है और सूर्य की सिंह संक्रांति होगी।

19 अगस्त को शनिवार का दिन है और इस दिन हरियाली तीज मनाई जाएगी।

20 अगस्त को रविवार का दिन है और सावन विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।

21 अगस्त को सोमवार का दिन है और इस दिन नाग पंचमी और सावन सोमवार व्रत किया जाएगा।

22 अगस्त को मंगलवार का दिन है। इस दिन मंगला गौरी व्रत, स्कंद षष्ठी व्रत, कल्कि जयंती मनाई जाएगी।

23 अगस्त को बुधवार का दिन है और तुलसीदास जयंती मनाई जाएगी।

27 अगस्त को रविवार का दिन है और सावन पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी।

28 अगस्त को सोमवार का दिन है और सोम प्रदोष व्रत के अलावा सावन का अंतिम सोमवार व्रत और दामोदर द्वादशी मनाई जाएगी।

29 अगस्त को मंगलवार का दिन है और सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत और ओणम भी रहेगा।

30 अगस्त को बुधवार का दिन है और रक्षाबंधन/राखी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सावन पूर्णिमा व्रत और हयग्रीव जयंती भी मनाई जाएगी।

31 अगस्त को गुरुवार का दिन है और सावन पूर्णिमा स्नान और दान, गायत्री जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी।

Exit mobile version