News Room Post

Holashtak 2023 Date: किस तारीख से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, नहीं होंगे इस दौरान कोई भी शुभ काम

Holashtak 2023 Date

नई दिल्ली। होली का त्योहार आने में अब कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में इसे लेकर लोगों ने अपने प्लान बनाने शुरू कर दिए हैं। होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। कई जगहों पर होलिका दहन को छोटी दिवाली कहा जाता है। होली के त्योहार के आने से पहले होलाष्टक भी शुरू हो जाते हैं। होलाष्टक, होली और अष्टक दो शब्दों से मिलकर बना हुआ शब्द है। जिसका अर्थ होली के 8 दिन होते हैं। होली के त्योहार से पहले शुरू हो जाने वाले होलाष्टक में शादी, सगाई, पूजा-पाठ जैसे शुभ काम नहीं किए जाते। तो चलिए आपको बताते हैं कब है होली का त्योहार, कब से कब तक रहेंगे होलाष्टक और क्यों नहीं किए जाते होलाष्टक के दिनों में कोई भी शुभ काम…

कब है 2023 में होली का त्योहार (Holi Date)

इस साल 2023 में होली का त्योहार मार्च महीने में मनाया जाएगा। 8 मार्च 2023 को होली मनाई जाएगी। होलिका दहन (छोटी दिवाली) होली से एक दिन पूर्व किया जाता है ऐसे में ये 7 फरवरी 2023 को किया जाएगा।

कब से कब तक हैं होलाष्टक (Holashtak 2023 Date )

जैसा की हमने आपको ऊपर खबर में बताया कि होलाष्टक आठ दिन पहले शुरू हो जाते हैं। ऐसे में ये 8 दिन के ही होते हैं। हालांकि इस बार ये 9 दिनों तक रहेंगे। इस साल होलाष्टक 27 फरवरी 2023 से 7 मार्च 2023 तक रहेंगे। होलाष्टक के इन दिनों में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। कहा जाता है अगर होलाष्टक के दिनों में कोई शुभ काम किया जाता है तो इससे परिवार वालों पर बुरा असर पड़ता है।

क्यों नहीं किए जाते होलाष्टक में शुभ काम

होलाष्टक में शुभ कामों को करने की मनाही होती है। ज्योतिष में इसे लेकर जानकारी दी गई है कि होलाष्टक के दिनों में बुरी शक्तियां काफी हावी रहती है। जब कोई कोई शुभ काम होलाष्टक में किए जाते हैं तो ये बुरी शक्तियां उन लोगों पर हावी होने की कोशिश करती है।

Exit mobile version