News Room Post

Ganga Dussehra 2021: इस दिन है गंगा दशहरा 2021, जानें मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली। गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2021) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। ज्येष्ठ शुक्ला दशमी को दशहरा कहते हैं। इसमें स्नान, दान, रूपात्मक व्रत होता है। इस साल गंगा दशहरा 20 जून, दिन रविवार को पड़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि अगर सच्चे दिल से गंगा स्नान व पूजन किया जाए तो मन, वचन और कर्म तीनों प्रकार के पापों से आप मुक्ति पा सकते हैं। गंगा दशहरे पर महादेव का अभिषेक और भगवान विष्णु का आराधना की जाती है। इसी के साथ मोक्षदायिनी मां गंगा का पूजन-अर्चन भी किया जाता है।

इन सभी व्रत त्योहारों का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है। इस दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन दान का भी अति विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा नाम के स्मरण मात्र से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं।

गंगा दशहरा मुहूर्त

दशमी तिथि प्रारम्भ – जून 19, 2021 को 06:45 पी एम बजे
दशमी तिथि समाप्त – जून 20, 2021 को 04:21 पी एम बजे

गंगा दशहरा महत्व

गंगा दशहरा,दस शुभ वैदिक गणनाओं के लिए मनाया जाता है जो विचारों, भाषण और कार्यों से जुड़े दस पापों को धोने की गंगा की क्षमता को दर्शाता है। दस वैदिक गणनाओं में ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, दसवां दिन, गुरुवार, हस्त नक्षत्र, सिद्ध योग, गर-आनंद यौग और कन्या राशि में चंद्रमा और वृषभ राशि में सूर्य शामिल हैं। मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Exit mobile version