News Room Post

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, जानिए क्या है घटस्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि

Gupt Navratri 2023

नई दिल्ली। साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। इनमें चैत्र नवरात्रि, शरद नवरात्रि, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि और माघ गुप्त नवरात्रि। आज रविवार, 22 जनवरी 2023 से माघ महीने की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) शुरु हो रही है जो कि 30 जनवरी को समाप्त होगी। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और व्रत किया जाता है। ये व्रत व्यक्ति की मनोकामनाओं को पूरा करता है। चलिए अब आपको बताते हैं क्या है गुप्त नवरात्रि में पूजा और घटस्थापना का मुहूर्त…

गुप्त नवरात्रि पर ये है शुभ मुहूर्त (Gupt Navratri 2023 Shubh Muhurat)

माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 22 जनवरी 2023, रविवार को हो रही है। प्रतिपदा तिथि सुबह 02 बजकर 22 मिनट से हो चुकी है जो कि रात 10 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी।

घटस्थापना का मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि पर घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 9:59 से शुरू हो रहा है जो कि 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप इस मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि पर इस तरह से करें पूजा (Gupt Navratri Pujan Vidhi)

चैत्र और शारदीय नवरात्रियों की तरह ही गुप्त नवरात्रि में भी घटस्थापना की जाती है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। मां को प्रसन्न करने के लिए आप उनकी सच्चे मन से और नियमानुसार पूजा-पाठ करें। मां को श्रृंगार का सामान भी अर्पित करें। भोग में मां को लौंग और बताशे चढ़ाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि गुप्त नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां को आक, मदार, दूब और तुलसी गलती से भी न चढ़ाएं वरना आपकी पूजा और व्रत व्यर्थ चले जाएंगे।

Exit mobile version