News Room Post

Horseshoe benefits: घर की इस दिशा में लटकाएं घोड़े की नाल, छप्पर फाड़ बरसेगा धन

Horseshoe benefits

नई दिल्ली। ज्यादातर सभी लोग यही चाहते हैं कि उनके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहे। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे और उन्हें कभी भी किसी बुरे वक्त का सामना न करना पड़े इसके लिए लोग न जाने कौन-कौन से उपाय भी करते हैं। कई लोग अपने घर पर घोड़े की नाल लगाते हैं जो कि शुभ होता है। ये आपकी हर इच्छा को पूरा करता है। घर में कलेश दूर करना हो या फिर पैसों की समस्या को दूर भगाना हो घोड़े की नाल हर चीज में फायदेमंद है लेकिन सवाल ये है कि घोड़े की नाल कैसे और कहां लगाएं। तो इस खबर में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अपने घर पर घोड़े की नाल कैसे लगा सकते हैं और किस दिशा में लगा सकते हैं इसलिए खबर को आखिर तक जरूर पढ़ें…

कैसे लगाएं घोड़े की नाल

सबसे पहले बाजार से एक घोड़े की नाल खरीद कर ले आएं। आप इसे लोहार से भी बनवा सकते हैं। अब सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाकर साफ हो जाएं और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं। अब आपको घोड़े की नाल जो कि गंगाजल से गीली है उसे पोछे नहीं बल्कि सूर्य भगवान की किरणों से सुखाएं। सूरज की किरणों से ही घोड़े की नाल सुखने दें। ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है। अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाएं और माता लक्ष्मी के सामने रख दें। अब आपको कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करनी है और बाद में घोड़े की नाल की। अब माता लक्ष्मी की आरती करें।

इस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल

माता लक्ष्मी आरती के बाद घोड़े की नाल पर काले रंग का धागा बांधे। धागा बांधने के बाद अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में इसे कहीं लटका दें। इसे लगाने के बाद कुछ समय में ही आपको ये महसूस होगा कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार तो आया ही है साथ ही घर में सुख शांति भी बनी रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version