News Room Post

Hariyali Teej 2023: पहली बार मना रही हैं हरियाली तीज, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Hariyali Teej 2023: सुहागिन महिलाएं इन दिन अपने पति की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थय और खुशनुमा भविष्य के लिए व्रत (Teej Vrat 2023) रखती हैं। कहा जाता है इस व्रत को करने से शादी में आने वाली सारी परेशानियां भी दूर हो जाती है। 

Hariyali Teej

नई दिल्ली। सावन (Savan) का पवित्र महीना चल रहा है और इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरियाली तीज (Hariyali Teej) का पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन देवों के देव महादेव माता पार्वती को मिले थे। भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर ये बात कही थी कि आज के दिन जो भी महिला व्रत (Hariyali Teej Vrat) करेगी उसे सुयोग्य वर मिलेगा। वहीं, सुहागिन महिलाएं इन दिन अपने पति की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थय और खुशनुमा भविष्य के लिए व्रत (Teej Vrat 2023) रखती हैं। कहा जाता है इस व्रत को करने से शादी में आने वाली सारी परेशानियां भी दूर हो जाती है।

नवविवाहितों के लिए पहली हरियाली तीज है खास

हरियाली तीज नवविवाहिताओं के लिए काफी खास मानी जाती है। इस पर्व में महिलाएं अपने मायके जाती है। इस पर्व में विवाहिता को उसकी सास की तरफ की तरफ से सिंजारा दिया जाता है। सिंजारा में वस्त्र, मेहंदी, आभूषण, श्रृंगार का सामान, फल और मिठाई शामिल होती हैं। ये व्रत काफी कठोर माना जाता है क्योंकि इसमें कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप भी इस व्रत को पहली बार करने जा रहे हैं तो नीचे दी गई बातों का ख्याल जरूर रखें…

Exit mobile version