News Room Post

Lucky Dream: क्या आपने भी सपने में देखा है ‘शिवलिंग’, जानिए शुभ है या अशुभ

नई दिल्ली। सपनों का हमारे जीवन से काफी जुड़ाव होता है। कभी हम अपने जीवन की पुरानी किसी घटना से जुड़ी चीजें सपने में देखते हैं तो कई बार कुछ ऐसी चीजों को देख लेते हैं जिसे समझना हमारे लिए बहुत जरूरी हो जाता है। स्वप्न शास्त्र में इसे लेकर कई जानकारी दी गई। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे अगर आप अपने सपने में कभी शिवलिंग देखते हैं तो इसका क्या अर्थ होता है।


शिव मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ना: अगर आप सपने में खुद को रात में सपने में मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखते हैं तो ये काफी शुभ संकेत है। इसके अलावा अगर आप सपने में शिव मंदिर, शिवलिंग या शिवालय देखते हैं तो ये भी एक अच्छा संकेत है। इस सपने का अर्थ ये है कि आपको जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होने वाली है।

शिवलिंग का दिखाई: अगर आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ये कई मामलों में शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग का सपने में दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको किसी बड़ी परेशानी का अंत होने वाला है इससे आपके जीवन को नई दिशा मिल सकती है।


शिवलिंग की पूजा करते देखना: अगर आप सपने कभी खुद को शिवलिंग की पूजा करते हुए देखते हैं तो इसका ये अर्थ होता है कि आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। ये एक तरह से आपकी मनोकामना पूरी होनी का भी संकेत हैं।

सफेद शिवलिंग का दिखाई देना: सपने में अगर आपको सफेद रंग का शिवलिंग नजर आता है तो इसे स्वप्न शास्त्र में बेहद खास माना जाता है। ये आपको इस बात का संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में जल्ग ही किसी गंभीर रोग (बीमारी) से राहत मिल सकती है और कुछ अच्छा आपके साथ होने वाला है।

Disclaimer: ये सूचना केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम (Newsroompost ) इसे लेकर किसी भी तरह के दावे नहीं करता।

Exit mobile version