News Room Post

Holi 2021: इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें इससे संबंधित सारी जानकारी

नई दिल्ली। होली (Holi 2021) रंगो का त्योहार है। जिसका नाम सामने आते ही मन में उमंग और उल्लास का भाव आने लगता है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से होली एक प्रमुख त्योहार है जिसे पुरे भारत में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। इस बार 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंग वाली होली मनाई जाएगी।

पहले दिन लोग होलिका दहन करते है। तो वहीं, अगले दिन लोग रंगों की होली खेलते है। होली खुशियों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग मन की खटास और दुश्मनी भुलाकर गले लगते हैं। एक दूसरे को रंगने के बाद लोग जमकर मिठाई और खाना-पीना करते हैं।

होली खेलने के बाद स्नानआदि कर लोग नए कपड़े पहन कर शाम को एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस साल होली का पर्व 29 मार्च 2021 को मनाया जाएगा।

होली 2021

होली- मार्च 29, 2021 (सोमवार)

होलिका दहन- मार्च 28, 2021 (रविवार)

Exit mobile version