News Room Post

Shani Dev Pooja : शनिवार को ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न, करें ये उपाय

नई दिल्ली। शनिवार के दिन भगवान शनि (Lord Shani) की पूजा (Shanidev ki Pooja) की जाती है। आज के दिन शनि देव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। इस अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ उपाय इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं। शनि देव प्रसन्न हो कर कई तरह की परेशानियों को दूर कर देते हैं। कहा जाता है कि शनिदेव (Shani Dev) जिस किसी पर मेहरबान होते हैं उसके जीवन को खुशियों और सौभाग्य से भर देते हैं।

इन उपायों से होगी शनि देव की विशेष कृपा

1- शनि देव की पूजा करने से पहले शरीर पर तेल मालिश कर स्नान करना चाहिए।

2- शनि जयंती पर काले तिल और लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए।

3- शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी उनकी प्रतिमा या तस्वीर को देखते समय उनकी आंखो में नहीं देखना चाहिए।

4- शनिदेव की पूजा करते समय मंदिर में हनुमानजी के दर्शन और उनकी पूजा भी करनी चाहिए। हनुमान जी पूजा करने से शनि आपके जीवन में शुभ प्रभाव डालते हैं।

5- शनि जयंती, शनि अमावस्या या शनिवार के दिन पूजा में ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूर चाहिए।

आपको बता दें कि शनिदेव का ज्योतिष में काफी महत्व होता है। किसी जातक की खुशियां और मुसीबतें उसकी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। शनि किसी भी राशि में करीब साढ़े सात साल तक रहते हैं। कुल 12 राशियों के एक बार चक्कर काटने में शनि को 30 वर्षों का समय लगता है।

Exit mobile version