News Room Post

Ganesh Chaturthi 2023: ये 5 चीजें नहीं है तो अधूरी है गणपति जी की पूजा, जानिए सामाग्री और शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2023: इस दौरान भक्त बप्पा की आराधना करते हैं और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं। बप्पा की पूजा में 5 चीजों का होना बेहद आवश्यक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर ये 5 चीजें नहीं होती है तो बप्पा की पूजा अधूरी मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये पांच चीजें और क्या है शुभ मुहूर्त...

Ganesh Chaturthi 2023

नई दिल्ली। देशभर में आज 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) की धूम देखने को मिल रही है। मंदिरों में सुबह से ही बप्पा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए लोग पहुंच रहे हैं। आम से लेकर खास सभी लोग इस वक्त बप्पा के आगमन से खुश हैं। लोग नाचते-झूमते हुए बप्पा (Ganesh Chaturthi) को अपने घरों में ला रहे हैं। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान भक्त बप्पा की आराधना करते हैं और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं। बप्पा की पूजा में 5 चीजों का होना बेहद आवश्यक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर ये 5 चीजें नहीं होती है तो बप्पा की पूजा अधूरी मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये पांच चीजें और क्या है शुभ मुहूर्त…

अधूरी है इन 5 चीजों के बिना गणपति की पूजा

दुर्वा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को दुर्वा काफी पसंद है। दुर्वा को दूब भी कहा जाता है। पूजा में दूर्वा चढ़ाने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बरसाते हैं।

मोदक

ये तो सभी जानते हैं कि बप्पा को मोदक काफी प्रिय है। ऐसे में अगर आप बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें मोदक जरूर अर्पित करें। इससे बप्पा आपको मनोवांछित फल भी देते हैं।

सिंदूर

बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि बप्पा की पूजा में सिंदूर जरूर शामिल करना चाहिए। जब पूजा करते हुए आप बप्पा को सिंदूर से तिलक लगा दें तो इसके बाद खुद भी इसी से टीका लगाएं। ऐसा करने से आपको सुख-समृद्धि और सौभाग्य मिलेगा।

केला

गणेश जी को मोदक के साथ ही फल का भी भोग लगाना चाहिए। बप्पा को केले प्रिय हैं ऐसे में आप उन्हें ये जरूर चढ़ाएं। इस बात का ख्याल रखें कि हमेशा बप्पा को जोड़े में केला चढ़ाएं।

लाल फूल

पूजा में फल और फूल दोनों का ही अपना एक अलग महत्व होता है। गणेश जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए। आप चाहें तो बप्पा को गुड़हल का फूल अर्पित कर सकते हैं।

गणेश चतुर्थी शुभ योग (Ganesh Chaturthi 2023 Shubh Yog)

इस साल गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद ब्रह्म, शुक्ल और शुभ योग का अद्भुत संयोग बन रहा है जो इस दिन और खास बना रहा है। इसके अलावा स्वाति नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र भी इस गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं।

Exit mobile version