News Room Post

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को ला रहे हैं घर?, तो पहले जान ये जरूरी बातें वरना…

Ganesh Chaturthi 2023

नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का पर्व अब कुछ दिनों बाद ही मनाया जाएगा। ये पर्व बप्पा की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप बप्पा को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हो या फिर कोई मनोकामना पूरी करवाना चाहते हो तो गणेश चतुर्थी पर बप्पा की सच्चे मन से आराधना करें। गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक चलता है। इस पर्व पर लोग गणेश जी की मूर्ति घर लाकर उसकी स्थापना भी करते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो कि गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं गणेश चतुर्थी का दिन बप्पा के उपासकों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

गणेश चतुर्थी पर इन बातों का रखें ख्याल

इस बात का रखें ख्याल

इस बात का भी ख्याल रखें कि बप्पा की मूर्ति ला रहे हैं तो उसमें गणेश जी की सूंड सही दिशा में हो। वास्तु शास्त्र की मानें तो हमेशा उस मूर्ति को घर लाना चाहिए जिसमें बप्पा बैठे हुए हो और उनकी सूंड बाई तरफ झुकी हो। बप्पा की ऐसी मूर्ति सुख, धन और शांति लाने वाली होती है।

कैसी मूर्ति लाएं

वास्तु नियम की मानें तो बप्पा की जो मूर्ति आप लाने जा रहे हैं उसमें उनका वाहन चूहा और बप्पा का पसंदीदा भोग मोदक जरूर होना चाहिए।

आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

इस बात का भी जिक्र किया गया है कि अगर आर बप्पा की सिन्दूरी रंग की मूर्ति घर पर लाते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा सफेद रंग की मूर्ति भी शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि सफेद रंग की मूर्ति घर में खुशहाली लाती है।

दिशा का रखें ख्याल

घर में मूर्ति की स्थापना के दौरान आपको दिशा का भी ख्याल रखना चाहिए। बप्पा की मूर्ति को स्थापित करने के लिए उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। ये दिशा धन की देवी मां लक्ष्मी और देवों के देव महादेव को समर्पित होती है।

धन का होता है आगमन

वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि गणेश जी का मुंह हमेशा मुख्य द्वार यानी मेन गेट की तरफ होना चाहिए। इस तरह से मूर्ति स्थापना करने पर घर में सुख शांति और संपन्नता बनी रहती है।

मूर्ति स्थापना

गणेश चतुर्थी पर अगर आप अपने घर में बप्पा को ला रहे हैं तो नियमों के अनुसार मूर्ति स्थापना करें। वास्तु नियमों का ख्याल रखकर अगर आप बप्पा की स्थापना करते हैं तो आपके ऊपर बप्पा की कृपा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version