News Room Post

Feng Shui Wealth Tips: अगर आप फेंगशुई के इन उपायों को करेंगे तो बढ़ोगी धन-दौलत

feng shui2

नई दिल्ली। जीवन में हर कोई सुख-समृद्धि हासिल करना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति को सकारात्मक विचार रखने की जरुरत है। फेंगशुई के नियम आपके आसपास के वातावरण को आपके अनुकूल बनाकर आपको सही राह में आगे बढ़ने में बहुत सहायक होते हैं। ऐसे आपको जरुरत है इससे जुड़े कुछ उपाय जानने की। जिससे आप धन और सुख-समृद्धि हासिल करने में मददगार होते हैं।

सिट्रिन क्रिस्टल समृद्धि प्राप्त करने के फेंगशुई के सबसे प्रभावकारी उपायों में से एक है। यह चमकदार क्रिस्टल नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में सहायता करता है। इसे घर में एक वेल्थ कार्नर में रखने के साथ ही आप चाहें, तो इसे अपने ऑफिस में भी रख सकते हैं।

रंगों का प्रभाव हमारे जीवन के सभी पक्षों पर पड़ता है। हमारी आर्थिक स्थिति भी इस संबंध में कोई अपवाद नहीं है। फेंगशुई के अनुसार रंगों का उपयोग बेहद लाभकारी होता है।

गोल्डन कलर फेंगशुई के उन प्रमुख कलर्स में से है, जिनका संबंध आर्थिक सम्पन्नता से जोड़ा जाता है। अगर आप घर में कोई सजावटी वस्तु लाते हैं, तो अगर वह सुनहरे या गोल्डन कलर में है या उसका बॉर्डर इस कलर में है तो यह आपके घर की सजावट करने के साथ ही आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करने में भी बहुत उपयोगी साबित होगा।

ध्यान रखने की कुछ बातें-

1- फेंगशुई व अन्य कई प्राचीन सभ्यताओं में पानी की ऊर्जा का संबंध धन से है, इसलिए फेंगशुई में फाउंटेन को विशेष महत्व दिया गया है। फाउंटेन को रखने के लिए उत्तर व पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है।

2- घर का मुख्य द्वार फेंगशुई में ‘ची’ यानी की प्राण ऊर्जा के प्रवेश के लिए सबसे प्रमुख स्थान होता है। अतः मुख्य द्वार पर किसी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। इसके आसपास के स्थान को साफ़ बनाये रखें।

Exit mobile version