News Room Post

घर से निकलते हुए अगर दिखती है ये चीजें तो समझ लें आपके साथ होने वाला हैं कुछ बुरा

teach

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है जब आप घर से बाहर निकल रहे होते हैं तो कभी आपको अर्थी दिखाई दे जाती है, कभी छींक तो कभी गिरा हुआ पैसा मिलने की घटनाएं भी लोगों के साथ घटती रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं इन प्राकृतिक चीजों का होना आपको ये संकेट देता है कि आपके साथ कुछ अच्छा या फिर बुरा होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिनका संबंध आपके साथ होने वाले घटनाओं से होता है।

घर से निकलते ही छींक आना

वैसे तो अगर घर से निकलते ही किसी को छींक आ जाती है तो इसे अशुभ माना जाता है लेकिन अगर आपको दो या दो से अधिक छींक एक साथ आए तो इसे शुभ माना जाता है। ये आपको काम में सफलता का संकेत देता है। एक छींक को अशुभ माना जाता है इसे काम बिगड़ने के संकेत के तौर पर देखा जाता है। अगर आपके साथ कभी ऐसा हो जाता है तो आप घर वापस जाकर एक गिलास पानी पीकर भगवान को याद करके दो मिनट बाद ही घर से निकलें।

जानवर, अर्थी, पानी, मंदिर से घंटी सुनाई देना

कई बार ऐसा होता है जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो अचानक से जानवर, पानी, अर्थी, मंदिर से घंटियों की आवाज सुनाई दे जाती है। अगर आपके साथ भी इनमें से जुड़ी कोई चीज होती है तो ऐसा माना जाता है जिस काम के लिए आप जा रहे हैं उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

दूध, खाली बर्तन या कूड़ा दिखना

अगर घर से निकलते वक्त आपको दूध, खाली बर्तन या फिर कूड़ा दिख जाए तो ये असफलता का संकेत देता है। वहीं अगर आपको घर से निकलते वक्त फूल या फूल माला दिखे तो ये किसी मांगलिक कार्य का संकेत देता है।

धन गिरा हुआ मिल जाए

अगर आपको रास्ते में गिरे हुए पैसे मिलते हैं तो इसके अलग -अलग अर्थ होते हैं। जैसे अगर आपको रास्ते में सिक्का गिरा हुआ मिले तो इसका मतलब होता है आपका काम होने में अभी देर है। वहीं अगर आपको पैसा नोट के रूप में मिले तो आपका रुका हुआ काम होने वाला है लेकिन अगर कभी आपको ये दोनों ही मिले तो समझ लें कि आपका काम किसी की मदद से होगा।

Exit mobile version