News Room Post

Camphor Astro Tips : अगर कपूर का इस तरह से करेंगे प्रयोग, दूर होंगे सारे कष्ट

Camphor Astro Tips: घर में प्रतिदिन कपूर जलाने से जीवन के तमाम कष्ट दूर होते हैं, साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। इसके अलावा भी कपूर कई प्रकार से लाभकारी होता है। आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ सरल ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान की पूजा के लिए तमाम तरह की सुगंधियों और सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। ये सामग्रियां अपनी शुभता, दिव्यता और अपने चमत्कारी गुणों के कारण भी प्रसिद्ध होती हैं। इन वस्तुओं का न केवल धार्मिक (Religion) बल्कि ज्योतिषीय (Astrology) महत्व भी होता है, उन्हीं में से एक है कपूर। कपूर का प्रयोग पूजा के बाद देवी-देवताओं की आरती के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि ये घर में मौजूद बैक्टीरिया का भी नाशक होता है। घर में प्रतिदिन कपूर जलाने से जीवन के तमाम कष्ट दूर होते हैं, साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। इसके अलावा भी कपूर कई प्रकार से लाभकारी होता है। आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ सरल ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका प्रयोग करके आप अपने सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं।

1.कपूर जलाकर प्रतिदिन घर में घुमाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा ये घर को बुरी दृष्टि से भी बचाता है। घरों को शुद्ध और पवित्र करता है।

2.रोज रात को रसोई साफ करके एक चांदी की कटोरी में कपूर के साथ लौंग का एक जोड़ा डालकर जलाने से आर्थिक परेशानियां और रुकी हुई बरकत दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

3.पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर स्नान करने से सौभाग्य प्राप्त होता है। रोजाना इस उपाय को करने से जीवन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

4.कमरे में किसी पात्र में खुला कपूर रखने से उसकी सुगंध से मन को शांत करती है, साथ ही मूड भी फ्रेश होता है। मन भी शांत और प्रसन्न रहता है।

5.घर में नियमित रूप से कपूर जलाने से पितृदोष और ग्रह संबंधी दोष भी दूर होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में कपूर जलाया जाता है,  वहां आकस्मिक घटनाएं नहीं घटती हैं।

6.भगवान का प्रसाद बनाने में भी कपूर का प्रयोग होता है। तिरुपति बाला जी का महाप्रसाद, जिसमें एक बड़ा-सा लड्डू होता है। इसमें भी प्राकृतिक कपूर का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version