News Room Post

Photo Vastu tips: अगर आप अपनी तकदीर संवारना चाहते हैं तो वास्तु के मुताबिक घर में लगाएं तस्वीर

नई दिल्ली। सभी चाहते हैं कि अपनी पुरानी यादों को संजो कर रखा जाए। इसके लिए हम घर में तस्वीर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि घर में तस्वीर लगाने के भी वास्तु नियम होते हैं। अगर इसे फॉलो किया जाए तो आपकी तकदीर संवार सकती है। हमारी मन पसंद तस्वीर लगाने से हमारे मन को शांति मिलती है। साथ ही ये काफी प्रभावशाली होती है। वास्तुशास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्से में लगाई जाने वाली तस्वीरों और उसके प्रभाव पर विशेष जोर दिया जाता है।

— घर की पूर्व दिशा में अगर आप उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाएंगे तो इससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों को काम में तरक्की मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पूर्व दिशा भगवान सूर्य की दिशा है।

— घर की उत्तर दिशा में अगर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश या धन–वैभव की तस्वीर लगाएंगे तो घर में धन-समंपन्नता और समृद्धि होगी। क्योंकि उत्तर दिशा को समंपन्नता और समृद्धि की दिशा माना जाता है।

— घर बेड रूम की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर राधा कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे कपल्स में प्यार बढ़ता है और दांपत्य जीवन अच्छा रहता है।

— घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को फैमली फोटो लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा माना जाता है। इस दिशा में फैमली फोटो लगाने से परिवार के सदस्यों में प्यार और आपसी सहयोग बना रहता है।

Exit mobile version