नई दिल्ली। राम भक्त हनुमान जी को कई नामों से जाना जाता है। कहते हैं जो भी भक्त हनुमान जी में आस्था रखता है, उनकी पूजा-पाठ करता है हनुमान जी उसके सभी संकटों को हर लेते हैं। इसी कारण हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है। बजरंगबली के जो भक्त हैं वो ये बात भली-भांति जानते हैं कि संकट मोचन हनुमान का सबसे खास दिन यानी हनुमान जयंती 2 दिन बाद यानी 6 अप्रैल 2023 को मनाई जानी है। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन तो हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यही वजह है कि हर साल बजरंगबली के भक्त इस दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।
इस साल कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती 2023
हनुमान जयंती इस साल 2023 में 6 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन आप अगर अपनी राशि के अनुसार बजरंगबली को भोग लगाते हैं तो आपके सारे दुख तो दूर होते हैं ही साथ ही आप पर राम भक्त अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं राशि के अनुसार आपको हनुमान जी को किस चीज का भोग लगाना है।
जानिए आपको किस चीज का लगाना है भोग
मेष राशि (Aries)
मेष राशि राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए तुलसी बीज का भोग लगाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए तुलसी का पत्ता अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए गाय के घी में बेसन का हलवा बनाएं। इसे पूजा के वक्त में भोग के तौर पर लगाएं।
सिंह राशि (Singh)
सिंह राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए जलेबी का भोग लगाएं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए चांदी का अर्क चढ़ाएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। अगर लड्डू गाय के घी में बने होंगे तो बेहतर होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातक पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए बंदूी के लड्डू और तुलसी के पत्ते का भोग लगाएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातक मोतीचूर के लड्डू पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए लड्डू का भोग लगाएं साथ ही आप सिंदूर का चोला अर्पित करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए लौंग चढ़ाएं। इससे पवन पुत्र की कृपा मिलेगी।