News Room Post

Nag Panchami 2022: त्योहार पर अगर आपका कोई प्रिय घर नहीं आ सका है, तो आप उन्हें ये संदेश भेजकर भी विश कर सकते हैं

नई दिल्ली। किसी भी पर्व को अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर मनाने का मजा ही अलग होता है। यही वजह है कि नौकरी, शिक्षा या अन्य किसी कारण से दूर-दराज इलाकों में रह रहे लोग भी त्योहारों पर घर लौट आते हैं। घर आकर वो अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए दिन बिताते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें त्योहारों पर घर जाने के लिए छुट्टी नहीं मिल पाती है। ऐसे में वो लोग अपने घर को याद करके दुखी हो जाते हैं। लेकिन तकनीकि के जमाने अपनों के करीब जाना या उन्हें पास ले आना इतना भी कठिन नहीं है। आप वीडियो कॉल के जरिए उनसे जुड़ सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें बधाई संदेश भी भेज सकते हैं। तो आज नागपंचमी के शुभ अवसर पर हम आपके लिए कुछ क्वोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज कर उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं…

नाग देवता करें आपकी रक्षा, पिलाएं दूध उन्हें मीठा-मीठा,

घर में हो आपके धन की बरसात, शुभ हो ऐसी नाग पंचमी की सौगात।

 

शिव की महिमा अपरंपार है, गले में उनके सांपों का हार है,

मेरी तरफ से आपको मुबारक नाग पंचमी का त्योहार है।

 

भोले नाथ के प्यारे हैं नाग देवता, करते हैं सभी पूरी मनोकामना,

होंगे सब काम पूरे आप सबके, अगर रहे आपकी शुद्ध भावना।

 

शिव मंदिर जाकर दूध चढ़ाएं,

आओ सब मिलकर नाग पंचमी मनाएं।

 

भोले नाथ करेंगे कृपा, होंगे पूरे सब काम,

नाग पंचमी के पर्व पर नाग देवता को मेरा शत-शत प्रणाम।

 

सावन का महीना, नाग पंचमी का त्यौहार,

दिल से ले जो भोले का नाम, उसका बेड़ा पार।

Exit mobile version