News Room Post

Karwa Chauth 2021: कब है करवा चौथ, देखें दिन-तारीख और क्या है पूजा का शुभ समय

karwachot

नई दिल्ली। करवा चौथ (Karwa chauth 2021) के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये निर्जला व्रत होता है। पूरा दिन भूखा प्यासा रहने के बाद चांद देखकर इस व्रत को खोला जाता है। व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर इस व्रत को मनाया जाता है। सूर्योदय से पहले शुरू होने वाला ये व्रत चांद निकलने तक रखा जाता है। व्रत में सांस अपनी बहू को सरगी देती है। सांस की दी हुई इस सरगी को लेकर बहु अपने व्रत की शुरुआत करती हैं। इस साल करवा चौथ रोहिणी नक्षत्र में है जो अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

ये है तिथि और शुभ मुहूर्त

इस बार करवा चौथ का चांद बेहद ही शुभ रहने वाला है। रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा जिससे व्रत करने वाली महिलाओं को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस बार 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत होगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। वहीं इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। इस समय अवधि के दौरान पूजा करना शुभ रहेगा।

करवा चौथ व्रत की पूजा विधि

Exit mobile version