News Room Post

Vastu Tips: घर में रख लें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

money

नई दिल्ली। हर इंसान अपने जीवन में खुशहाली चाहता है। जीवन को खुशनुमा बनाने और सभी तरह की सुख सुविधाओं को पाने के लिए हर कौई जी तोड़ मेहनत करता है लेकिन कई बार लोगों को जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे अगर आप अपने घर में रख लेते हैं तो आपको कभी भी पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें…

तुलसी का पौधा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। ये पौधा घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि तुलसी पौधा लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति तुलसी के पौधे की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं उनपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

मिट्टी का घड़ा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो भी व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है उन लोगों को अपने घर में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखना चाहिए। इस घड़े को घर की उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

क्रिस्टल बॉल- घर में क्रिस्टल बॉल को रखा जाना बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर के दरवाजे या फिर खिड़की के ऊपर लगाने चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से पैसों से जुड़ी हर समस्या हल हो जाती है।

धातु का कछुआ- घर में धातु का कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। यहां ध्यान देने की बात है कि कछुए का मुख घर की अंदर की ओर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

हाथी का स्टैच्यू- हाथी का स्टैच्यू भी काफी शुभ होता है। कहा जाता है जिन्हें भी मां लक्ष्मी की कृपा पानी है उन्हें अपने घर में इसे जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा आप हंसों के जोड़े का स्टैच्यू भी रख सकते हैं।

Exit mobile version