News Room Post

Karwa Chauth 2020: यहां जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

नई दिल्ली। करवा चौथ (Karwa chauth) का व्रत आज यानी बुधवार को है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत (fast) रखती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। सूर्योदय के साथ ही व्रत का संकल्प लिया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये जानना जरुरी है कि आपके शहर में आज चांद कितने बजे निकलेगा।

सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली-एनसीआर की। जहां दिल्ली में रात 8:11 बजे, नोएडा में 08:12 बजे और गुरुग्राम में रात 08:13 बजे चांद निकलेगा।

इसके अलावा, चंड़ीगढ़ में रात 08:09 बजे, जयपुर में रात 08:22 बजे। लखनऊ में रात 8:04 बजे, वाराणसी- शाम 7:58 बजे, कानपुर- रात 8:07 बजे, गोरखपुर- रात 8:09 बजे, प्रयागराज- रात 8:02 बजे, बरेली- रात 8:08 बजे, आगरा- रात 8:16 बजे, मेरठ- रात 8:14 बजे, फैजाबाद- शाम 7:59 बजे, झांसी- रात 8:18 बजे, देहरादून- रात 8:10 बजे, गया- शाम 7:21 बजे और मुजफ्फरनगर- शाम 7:47 बजे।

भागलपुर में शाम 7:42 बजे, रांची- शाम 7:52 बजे, गुजरात- रात 8:44 बजे, ओडिशा- शाम 7:55 बजे, कोलकाता- शाम 07:40 बजे, पश्चिम बंगाल- शाम 7:45 बजे, चेन्नई- रात 8:32 बजे, बैंगलोर- रात 8:40 बजे, चेन्नई- रात 08:33 बजे, हैदराबाद- रात 8:33 बजे, कोयंबटूर- रात- 8:45 बजे, पुणे- रात 08:49 बजे और मुंबई- रात 08:52 बजे।

Exit mobile version