News Room Post

Chandra Grahan 2022: जानें कब से लग रहा है सूतक काल, बरतनी होगी ये सावधानियां नहीं तो होगी बड़ी हानि

नई दिल्ली। 2022 खत्म होने को है और आज साल का दूसरा और आखिरी  चंद्र ग्रहण है। कहा जा रहा है कि ये चंद्र ग्रहण सभी राशियों के लिए अशुभ है। ये चंद्र ग्रहण ज्यादातर राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है। आज यानी 8 नवंबर 2022 को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और भारत के हर हिस्से में अलग-अलग समय पर नजर आएगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 2  बजकर 39 मिनट से लेकर शुरू होगा जो 6 बजे 19 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के साथ ही सूतक भी लग जाएंगे। इसलिए सभी को सावधानी बरतनी जरूरी है। सूतक में कई कामों से परहेज और सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

शुभ संकेत लेकर नहीं आया है चंद्र ग्रहण

कोई भी ग्रहण हो सूतक पहले ही लग जाते हैं। जैसे पिछले हफ्ते सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक 12 घंटे पहले ही लग गए थे। वैसे ही आज चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। आज चंद्र ग्रहण सूतक सुबह 09:21 बजे शुरू होगा और 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।सूतक काल में बहुत सारे नियमों का पालन करना होता है। कुछ लोग सूतक काल के दौरान व्रत रखते हैं और ग्रहण खत्म होने के बाद व्रत खोलते हैं। इसके अलावा कुछ लोग पूजा-पाठ में भी ध्यान लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में किन चीजों का विशेष ध्यान रखें।

रखें इन चीजों का खास ध्यान

1. ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुश घास के सूखे तिनकों को पानी से भरे बर्तन में रख दें। इससे ग्रहण का प्रभाव कम होगा।
2. सूतक काल और ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने से बचे।
3. चंद्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए चंद्र देव की पूजा करें और साथ ही महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
4. ग्रहण के दौरान चंद्र की तरफ नंगी आंखों से देखने की कोशिश न करें, ये आंखों के लिए नुकसानदायक होगा।
5. ग्रहण के खत्म होने के बाद घर की साफ-सफाई करें और ईष्ट देव की पूजा करें।
6. नया भोजन बनाकर खाएं, पहले से बने हुए भोजन न खाएं।

 

Exit mobile version