News Room Post

Vastu Tips: घर में तस्वीरों को लगाने से पहले जानें वास्तु का कनेक्शन

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं घर में लगी तस्वीरों (Pictures of Home) का भी जुड़ाव वास्तु (Vastu) से होता है। जिन तस्वीरों को आप घर में सजाने के लिए आते हैं उनका आपके मन और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं घर में लगी तस्वीरों (Pictures of Home) का भी जुड़ाव वास्तु (Vastu) से होता है। जिन तस्वीरों को आप घर में सजाने के लिए आते हैं उनका आपके मन और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जो कि आपके पारिवारिक माहौल को भी प्रभावित करता है। तस्वीरों या चित्रों को उनकी प्रकृति के अनुसार, उसी वास्तु जोन में लगाया जाना चाहिए, जहां पर वे आपके मन और जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालें।

ऐसा ना करने पर सजावट और सुन्दरता बढ़ाने के लिए लगाई गई ये तस्वीरें आपके जीवन में पारिवारिक तनाव, स्वभाव में उग्रता या बैचेनी जैसी कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

— आजकल घरों में अक्सर मॉडर्न आर्ट के नाम पर असामान्य और अजीबोगरीब कलाकृतियों और तस्वीरों को लगाने का चलन बढ़ा है। इस प्रकार की तस्वीरें आपके विचारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। अतः ऐसी पेंटिंग्स या चित्र घर में न लगाएं।

— अपने निवास स्थल पर ऐसे चित्र न लगाएं, जिनमें युद्ध से सम्बंधित या अन्य किसी भी प्रकार के हिंसक दृश्य हों। तूफान, ज्वालामुखी फटने या मूसलाधार वर्षा जैसे प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े हुए चित्र शुभ नहीं होते हैं।

— उत्तर और पूर्व दिशा में अगर प्राकृतिक चित्र लगाने हैं, तो फिर पानी से सम्बंधित झीलों, नदियों इत्यादि के चित्र लगाएं।

— दक्षिण-पश्चिम दिशा को वास्तु में संबंधों और दक्षता से सम्बंधित दिशा के रूप में जाना जाता है। अतः शादी से जुड़े पति-पत्नी के फोटोग्राफ्स और मैरेज एल्बम को इस दिशा में रखा जाना चाहिए।

Exit mobile version