News Room Post

Ram Navami 2021 : जानें इस साल राम नवमी कब पड़ रही है, ऐसे करें पूजा

नई दिल्ली। धर्मशास्त्रों के अनुसार राम नवमी (Ram Navami ) के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था। इस साल (2021) रामनवमी 21 अप्रैल को मनाई जा रही है। भगवान राम का जन्मोत्सव पूरे जोश व धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा।

रामनवमी तिथि

राम नवमी 21 अप्रैल 2021, बुधवार को है। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 21 अप्रैल 2021 (रात 12:43 से लेकर) शुरू हो रहा है। वहीं, राम नवमी समाप्त होना का मुहूर्त 22 अप्रैल 2021 (रात 12:35 तक) है। राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त- 11:02 से लेकर 13:38 तक है।

ऐसे करें पूजा

— अष्टमी और महानवमी की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

— घर को साफ कर घर के पूजा स्थल पर पूजन सामग्री रख लें।

— धूप दीप जलाकर रामनवमी की पूजा षोडशोपचार करें।

— इसके साथ ही राम रक्षास्त्रोत का भी पाठ करें।

— अब नौ कन्‍याओं को घर में बुलाकर उनको भोजन कराएं और कुछ भेंट देकर खुशी खुशी विदा करें।

— इसके बाद घर के सभी सदस्‍यों में प्रसाद बांटकर व्रत का पारण करें।

Exit mobile version