News Room Post

Shardiya Navratri 2023: जानिए कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्री? ये रहीं कलश स्थापना से लेकर शुभ मुहूर्त और तिथियों की जानकारी

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नवरात्री का बेहद खास महत्त्व है। देवी दुर्गा की उपासना के लिए साल में चार बार नवरात्री मनाई जाती है। जिसमें से दो गुप्त नवरात्री और दो प्रत्यक्ष नवरात्री- चैत्र नवरात्री और शारदीय नवरात्री होती है। अश्विन के महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्री के नाम से जाना जाता है। शारदीय नवरात्री के दौरान 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्री में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा की पूजा करने वालों पर कभी संकट नहीं आता है और उनकी हर कामना पूरी होती है। तो चलिए आपको बताते हैं इस साल शारदीय नवरात्री की डेट, तिथियां और कलशस्थापना मुहूर्त।

शारदीय नवरात्रि 2023 डेट (Shardiya Navratri 2023 Date)

इस साल शारदीय नवरात्री 15 अक्टूबर 2023 रविवार से शुरू होने वाली है। इस नौ दिवसीय मां दुर्गा के उत्सव का समापन 24 अक्टूबर 2023 को दशहरे पर होगा। शारदीय नवरात्री सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण नवरात्रि है, इसलिए इसे महा नवरात्रि भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्री के पहले दिन कलशस्थापना (घटस्थापना) की जाती है। कलशस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त देखना अत्यंत आवश्यक है।

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat)

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी।

कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 11.44 – दोपहर 12.30 (15 अक्टूबर 2023)

अवधि – 46 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां (Shardiya Navratri 2023 Tithi)

दिनांक तिथियां 
15 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां शैलपुत्री, प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां चंद्रघंटा, तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) मां कुष्मांडा, चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) मां स्कंदमाता, पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) मां कात्यायनी, षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) मां कालरात्रि, सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां सिद्धिदात्री, महा नवमी
24 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)
Exit mobile version