News Room Post

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर जानिए आपके लिए किस मंत्र का जाप करना होगा शुभ

Devshayani Ekadashi 2023

नई दिल्ली। पूरे साल भर में 24 एकादशी मनाई जाती है। इन सभी एकादशियों में देवशयनी एकादशी (DevShayani Ekadashi 2023) को खास माना जाता है। इस एकादशी के दिन से श्री हरि विष्णु पाताल में राजा बलि के यहां योगनिद्रा में निवास करने चले जाते हैं। इसके बाद वो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को प्रस्थान करते हैं। देवशयनी एकादशी से चार महीनों के लिए विष्णु जी योग निंद्रा में रहते हैं। इस समय अवधि में विवाह, मुंडन जैसे किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। इस साल 2023 में 1 दिन बाद यानी 29 जून को देवशयनी एकादशी (DevShayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap:) मनाई जाएगी। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत और पूजा पाठ के अलावा मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। तो अगर आप भी देवशयनी एकादशी पर मंत्र जाप करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं किस मंत्र का जाप आपके लिए शुभ रहेगा…

अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ मंत्र का जाप देवशयनी एकादशी पर जाप करना शुभ होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों को भगवान नारायण का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊं पद्मानाभय नमः’मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आप इस दिन ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को ‘ऊँ केशवाय नमः’ मंत्र का जाप भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को ‘ऊं हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपको भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक अगर आप श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु का ध्यान करते हुए ‘ऊँ केशवाय नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ होता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आप देवशयनी एकादशी के दिन ‘ऊँ माधवाय नमः ’मंत्र का जाप करें। इससे आपके ऊपर श्रीहरि विष्णु की कृपा बनी रहती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को विष्णु जी की कृपा के लिए देवशयनी एकादशी पर “ऊँ त्रिविकरमाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो जातक हैं वो अपनी कोई इच्छा पूरी करवाना चाहते हैं तो ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी पर ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपको विष्णु जी की कृपा मिलती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version