नई दिल्ली। सोमवार को भगवान शिव को मनाया जाता है, तो वहीं बुधवार का दिन उनके पुत्र श्री गणेश का होता है। बुधवार के दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से भगवान गणेश अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनके दुख भी हर लेते हैं। कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना जरूरी होता है। भगवान गणेश सभी लोगों के दुखों को हर लेते हैं। प्रथम पूजनीय गणेश जी की श्रद्धा भाव से पूजा करने पर घर में सुख समृद्धि का भाव रहा है। इसके साथ ही घर धन धान्य से भरा रहता है। माना जता है कि उनके बिना कोई भी पूजा या शुभ कार्य पूरा नहीं होता है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि बुधवार को गणेश जी की पूजा क्यों करनी चाहिए? हम आपको बताते हैं।
भाग्योदय
कहा जाता है कि अगर भगवान गणेश की सच्चे दिल से पूजा की जाए तो भक्त की झोली कभी खाली नहीं रहती। बप्पा अपने भक्तों के सभी मनोरथ पूरे करते हैं। गणेश जी की पूजा करने से भाग्योदय होता ही इसके साथ ही आरोग्य जीवन की भी प्राप्ति होती है।
बुद्धिमत्ता
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि बढ़ती है। जो भक्त बुद्धिमान बनना चाहता है उसे हर बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
सहनशील आती है
गणशे जी की पूजा करने से इंसान के अफनी शक्ति पहचान कर पाता है। इसके साथ ही व्यक्ति की सहनशीलता भी बढ़ती है।
आत्मा हो जाती है शुद्ध
अगर कोई इंसान भगवान गणेश की पूजा श्रद्धा पूर्वक करता है तो उसकी आत्मा शुद्ध हो जाती है. भक्तों के जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं जिससे उनकी आत्मा शुद्ध हो जाती है.
समृद्धि
जो इंसान अपने जिंदगी में सुख-समृद्धि पाना चाहता है। तो भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और भक्त अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी हासिल करते हैं
विपत्तियों का नाश
भगवान गणेश विघ्नहर्ता कहलाते हैं। वह अपने भक्तों के जीवन में आने वाली सभी दुख परेशानियों को दूर करने में सहायता करते हैं। अगर किसी के जीवन में बाधाएं आ रही हैं तो भगवान गणेश की पूजा करने से उन बाधाओँ से मुक्ति पाई जा सकती है।
ज्ञान की प्राप्ति
कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान की प्राप्ति भी होती है। यदि भक्त सच्चे दिल और पूरे विधि विधान से श्रीगणेश की पूजा करते है आसाना ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।