News Room Post

Krishna Janmashtami 2021: इन उपायों से प्रसन्न होंगें भगवान श्रीकृष्ण

नई दिल्ली। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त, सोमवार को पड़ रही है। कहा जाता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के ही दिन ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल ये त्यौहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल गोपाल अवतार की पूरे धूम-धाम के साथ पूजा की जाती है। साथ ही लोग व्रत भी करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की विषेश कृपा आप पर हो तो नीचे दिए गए उपाए जरूर अपनाएं। इससे कान्हा जी प्रसन्न हो कर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

करें ये उपाय

— कृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्नान आदि कर व्रत का संकल्प लें।

— फिर साफ कपड़े पहन कर श्री कृष्ण भगवान का भजन करें, ऐसा करने से कृष्ण भगवान प्रसन्न होंगे।

— कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें। इससे कान्हा जी प्रसन्न हो जाएंगे।

— इसके अलावा साबुत 108 तुलसी के पत्तों की पीले धागे में माला बनाएं, फिर भगवान कृष्ण को पहनाएं। रात में 12 बजे भगवान कृष्ण के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं और एक आसन पर बैठे। इसके बाद तुलसी की माला से ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें।

Exit mobile version