News Room Post

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा

नई दिल्ली। मकर संक्रांति का हिन्दू धर्म में काफी अहम स्थान है। ग्रहों के राजा सूर्य देव इस दिन मकर राशि में गोचर करते हैं। सूर्यदेव का मकर राशि में प्रवेश ही मकर संक्रांति कहलाता है। इस साल 2023 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन स्नान और दान का खास महत्व होता है। कहते हैं इस दिन जो भी पवित्र नदी में स्नान कर गरीब, जरूरतमंदों का दान करता है और सूर्य देव को जल चढ़ाता है तो उसपर सूर्यदेव अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सफलता आती है। इस साल 2023 की मकर संक्रांति कई राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनकी किस्मत मकर संक्रांति के दिन खुलने वाली है…

मेष राशि

मकर संक्रांति के दिन मेष राशि के लोगों को फायदा होगा। इस राशि वालों का काम को लेकर जोश देखने को मिलेगा। धर्म को लेकर इनका झुकाव बढ़ेगा और मां लक्ष्मी की कृपा से इसपर पैसों की भी बारिश होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भी इस दिन फायदा होगा। ये लोग कारोबार में विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। भाइयों का इन लोगों को सहयोग मिलेगा और वाहन सुख भी इन्हें प्राप्त हो सकता है। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की भी कृपा रहने वाली है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को भी मकर संक्रांति पर फायदा होगा। घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही आपके जीवन में भी बदलाव आएंगे। आपको मेहनत ज्यादा करनी चाहिए क्योंकि आप जितनी मेहनत करेंगे आपको फायदा उतना ही होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग मकर संक्रांति के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन आप कर सकते हैं। परिवार के साथ भी आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके कामों में आपको सफलता मिलेगी लेकिन जो भी काम करें उसकी पहले रूपरेखा तैयार कर लें।

Exit mobile version