News Room Post

Magh Month 2023 Vrat List: कल से शुरू हो रहा माघ मास, जानिए इस माह में कौन से आएंगे व्रत और त्योहार

Magh Month 2023 Vrat List: आप अगर किसी परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस महीने में किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। आपको इस महीने में दान भी करना चाहिए। आप चाहे तो गरीब या फिर ब्राह्मणों को भोजन भी करा सकते हैं।

Magh Month 2023..

नई दिल्ली। एक दिन बाद 7 जनवरी से माघ महीने (Magh Mass) की शुरुआत हो रही है। इस महीने को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक कथाओं में माघ के महीने को पापों से मुक्ति दिलाने वाला महीना कहा जाता है। कहते हैं आप अगर किसी परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस महीने में किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। आपको इस महीने में दान भी करना चाहिए। आप चाहे तो गरीब या फिर ब्राह्मणों को भोजन भी करा सकते हैं।

इस बार माघ का महीना 7 जनवरी शनिवार को शुरू हो रहा है। इस माघ माह का समाप्न अगले महीने फरवरी में 5 तारीख को होगा। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे गणेश संकष्टी चतुर्थी, लोहड़ी पर्व, मकर संक्रांति, खरमास समापन, लोहड़ी आएंगे। तो चलिए आपको बताते इस माघ (Magh Mass Vrat And Tyohar) के महीने में और कौन से व्रत और त्योहार पड़ेंगे…

माघ मास में मनाए जाएंगे ये मुख्य त्योहार

7 जनवरी 2023, (शनिवार)– माघ माह का शुभारंभ

10 जनवरी 2023 (मंगलवार)– गणेश संकष्टी चतुर्थी

13 जनवरी 2023 (शुक्रवार)- मंगल मार्गी

13 जनवरी 2023 (शुक्रवार)- लोहड़ी पर्व

14 जनवरी 2023 (शनिवार)- सूर्य गोचर

14 जनवरी 2023 (शनिवार)- मकर संक्रांति, खरमास समापन, लोहड़ी

15 जनवरी 2023 (रविवार)- पोंगल

17 जनवरी 2023 (मंगलवार)- शनि गोचर

18 जनवरी 2023 (बुधवार)- षटतिला एकादशी व्रत

19 जनवरी 2023 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)

20 जनवरी 2023 (शुक्रवार)- मासिक शिवरात्रि

21 जनवरी 2023 (शनिवार)- माघ (मौनी) अमावस्या

22 जनवरी 2023 (रविवार)- माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

26 जनवरी 2023 (गुरुवार)- बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)

28 जनवरी 2023 (शनिवार)- रथ सप्तमी

30 जनवरी 2023 (सोमवार)- माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

1 फरवरी 2023 (बुधवार)- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी

2 फरवरी 2023 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत

5 फरवरी 2023 (रविवार)- माघ शुक्ल पूर्णिमा, ललिता जयंती, संत रविदास जयंती

Exit mobile version