News Room Post

Mahashivratri 2021: शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है महाशिवरात्रि, प्रेम विवाह के लिए करें ये खास उपाय

shiv parvati

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) के पावन दिन पूरा देश भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ है। ये दिन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन शिव-पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इतना ही नहीं, शिव गौरी की पूजा करने से मन चाहा जीवनसाथी भी मिलता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिसके विवाह में देरी हो रही है या विवाह नहीं हो पा रहा। कई लोगों को मनचाहा जीवन साथी भी नहीं मिल पा रहा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं और इसमें बाधा आ रही है तो कुछ खास उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं।

जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं या जिसके विवाह में बाधा आ रही है तो उन्हें महाशिवरात्रि के दिन किसी ऐसे मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए, जहां शिव-पार्वती की प्रतिमाएं एक दूसरे के पास हो। फिर शिव-पार्वती की परिक्रमा करें और लाल रंग की मौली से दोनों को 7 बार बांध दें। ऐसा करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।

मनचाहे जीवन साथी पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर शिव मंदिर में जाएं। फिर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं चढ़ाएं, जिसमें लाल चूड़ियां, लाल चुनरी, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम आदि हों। इसके बाद माता पार्वती से प्रार्थना करें। फिर रामचरितमानस में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग जरुर पढ़ें।

ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगीं। अगर आप किसी से पूरे सच्चे मन से प्रेम करते हैं और उसे पाना चाहते हैं। तो आपको ये उपाय करने होंगे। इससे  शिव-पार्वती प्रसन्न हो जाएंगी। साथ ही आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिल जाएगा। और ये उपाय सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी कर सकते हैं।

Exit mobile version