News Room Post

Margashirsha 2020: मार्गशीर्ष माह आज से शुरु, जानें महत्व

नई दिल्ली। मार्गशीर्ष माह (Margashirsha month) 1 दिसंबर से शुरु हो गया है। ये हिंदू पंचांग (Hindu calendar) का नौवां महीना है, जो काफी महत्तवपूर्ण है। इस महीने को भगवान का स्वरूप माना जाता है। इसलिए इसे सबसे पवित्र महीना माना माना जाता है। बता दें कि इस माह को सतयुग का आरंभ माना जाता है। मार्गशीर्ष की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। इस दिन मंगलवार है। प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।

मार्गशीर्ष माह का महत्व

शास्त्रों के मुताबिक, इस महीने को जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम माना जाता है। वहीं इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से विशेष फल मिलता है। इस बार मार्गशीर्ष का महीना 01 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रहेगा।

इस माह में आप मंगलकार्य कर सकते हैं। इस माह में खास तौर पर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान करना भी शुभ माना जाता है। इस महीने आप घर या मंदिर में कीर्तन करते हैं तो उसका भी विशेष फल मिलता है।

मार्गशीर्ष माह में पूजा

मार्गशीर्ष माह में रोज गीता का पाठ करना चाहिए। साथ ही भगवान कृष्ण की भी पूजा करनी चाहिए। इसके बाद भगवान को तुलसी के पत्तों का भोग लगाएं और उसे खुद भी ग्रहण करें।

Exit mobile version