News Room Post

Lucky Plants For House: इन 5 पौधों के आगे फेल है मनी प्लांट, घर में लगा लेंगे तो खुद दौड़ी चली आएगी मां लक्ष्मी

Lucky Plants For House

नई दिल्ली। हर कोई यही चाहता है कि उसके पास पैसा हो, गाड़ी हो, घर-बंगले के साथ ही सारे ऐशो आराम हो। व्यक्ति इसके लिए दिन रात मेहनत भी करता है। सुबह ही नहीं कई बार तो रात-रात तक लोग पैसा कमाने के लिए मेहनत करते हैं। लोग मेहनत करने के साथ ही कुछ उपाय भी करते हैं जैसे कई लोग घर में मनी प्लांट का पौधा घर पर लगाते हैं। मनी प्लांट के लकी प्लांट कहा जाता है। इसे पैसों वाला पौधा भी कहते हैं। कहते हैं जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा होती है वहां रहने वालों को कभी भी पैसों और खाने की कमी नहीं होती लेकिन क्या आप जानते है 5 पौधे हैं जिनके आगे मनी प्लांट भी फेल है। इन पौधों को अगर आपने अपने घर में लगा लिया तो खुद मां लक्ष्मी आपके ऊपर धन-वर्षा कर सकती है। तो चलिए बताते हैं आपको कौन से हैं वो 5 पौधे…

दूब का पौधा- दूब को दूर्वा भी कहा जाता है। ये भगवान गणेश की पूजा में जरूर चढ़ाई जाती है। कहा जाता है कि जिन लोगों के घर के बगीचे, छत, बालकनी में दूब का पौधा लगा होता है। उस घर में रहने वाले लोगों को कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं होती। इसके अलावा दूर्वा को घर में लगाने से घर में जितना भी कलैश और नकारात्मक एनर्जी होती है वो भी खत्म हो जाती है।

तुलसी का पौधा- तुलसी के पौधे को भी काफी शुभ माना जाता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप कहा जाता है, ऐसे में जिन घरों में तुलसी जी होती है तो वहां रहने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। इसके अलावा कहा ये भी जाता है कि तुलसी जी जिन घरों में होती है वहां भगवान विष्णु की भी कृपा रहती है। ऐसे में अगर आप तुलसी जी की पूजा करते हैं तो उनके साथ ही मां लक्ष्मी और विष्णु जी दोनों का भी आपको आशीर्वाद मिलता है।

श्वेतार्क- श्वेतार्क के पौधे की पहचान ये होती है कि अगर आप इसकी पत्तियों और टहनियों को तोड़ते हैं तो इससे दूध जैसा द्रव निकलता है। इस पौधे तो गणपति जी का ही रूप माना जाता है। ऐसे में जिन घरों में श्वेतार्क का पौधा होता है वहां सुख, शांति और समृद्धि तीनों रहती है। इसके अलावा जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें भी इस पौधे को अपने घर में लगाने से फायदा मिलता है।

कनेर का पौधा- पार्क या बगीचे में तो कनेर का पौधा आपने लगा हुआ देखा होगा। इस पौधे की तीन प्रजातियां हैं जिनमें सफेद, लाल और पीले रंग के फूल उगते हैं। कहते हैं सफेद फूलों वाला कनेर का पौधा धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। ऐसे में जो भी लोग मां लक्ष्मी को सफेद कनेर अर्पित करते हैं तो उन पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि बरसाती है। घर में कनेर के फूलों की खुशबू घर में मौजूद तंगी को दूर करती है।

जेड प्लांट- घर की छतों और बालकनी में जेड प्लांट लगाना काफी अच्छा होता है। इसे क्रसुला ओवाटा नाम से भी जाना जाता है। फेंगशुई में इसे चमत्कारी पौधा कहा जाता है। कहते हैं इस पौधे के घर में रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Exit mobile version