News Room Post

Sawan Somvar 2023: सावन के पहले सोमवार पर इन 5 राशि वालों पर होगी पैसों की बरसात

Sawan Somvar 2023

नई दिल्ली। सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। बीते 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरु हो चुका है जो कि अगस्त महीने की 31 तारीख तक रहेगा। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार खास माने जाते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई कुवारी कन्या या फिर युवक मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहता है तो उन्हें सावन के सोमवार व्रत करने चाहिए। इस साल सावन महीने का पहला सोमवार आज, 10 जुलाई 2023 को पड़ रहा है। इस दिन गुरु और चंद्रमा मीन राशि में एक साथ विराजमान हो रहे हैं जिस कारण गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के बनने से पांच राशि वालों को धन लाभ समेत कई फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वो लकी 5 राशि वाले…

इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा सावन का पहला सोमवार

मिथुन राशि

जिन लोगों की राशि मिथुन है उनके लिए सावन महीने का ये पहला सोमवार काफी शुभ रहने वाला है। आज इस राशि वालों को हर तरफ से खुशियां मिलेंगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा।

धनु राशि

जिन लोगों की राशि धनु है वो भी सावन के पहले सोमवार पर अच्छी खबर प्राप्त करेंगे। आपको करियर में सफलता मिलेगी। परिवार वालों का आपको साथ मिलेगा।

तुला राशि

जो तुला राशि वाले लोग हैं उनके लिए ये दिन काफी खास रहने वाला है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको ससुराल से सहयोग मिलेगा। काम में सफलता हासिल होगी। धन लाभ होगा। कोई अगर इच्छा अधूरी थी तो वो पूरी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी सावन महीने का ये पहले सोमवार खुशियां लेकर आएगा। आपको धन लाभ होगा साथ ही मान-सम्मान और समृद्धि भी मिलेगी। रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को सावन के इस पहले सोमवार पर विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें भी कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई फायदा भी हो सकता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version