News Room Post

Vastu Tips: जरूर जान ले झाड़ू से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें, वरना रुष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी, अन्नपूर्णा

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कोई न कोई खास बात बताई गई है। उसके रख-रखाव और इस्तेमाल करने के तरीके आदि का एक अलग नियम और तरीका है। इसी तरह झाड़ू को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में रखी झाडू किसी कारणवश टूट जाए तो नई झाड़ू खरीदते समय कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। झाड़ू से संबंधित एक जरा सी गलती भी किसी करोड़पति व्यक्ति को कंगाल बना सकती है, तो आइये जानते हैं झाड़ू से संबंधित ऐसी कौन सी हैं वो बातें हैं, जिन्हें सभी को जरूर जानना चाहिए।

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार का दिन  नई झाड़ू खरीदने के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

2.वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नई झाड़ू खरीदने का सबसे शुभ दिन कृष्ण पक्ष होता है। शुक्ल पक्ष में भूलकर भी नई झाड़ू न खरीदें। इसके घातक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

3.वास्तु में झाड़ू को रखने के स्थान और दिशा के बारे में भी बताया गया है। इसे कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का आगमन नहीं हो पाता है।

4.झाड़ू को हमेशा लोगों की नजरों से छिपाकर रखना चाहिए। इस बेड रूम में कभी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी के आस-पास भी झाड़ू को नहीं रखना नहीं रखनी चाहिए।

5.किचन में भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा रूष्ट हो जाती हैं और घर में अन्न की कमी हो जाती है।

6.कभी भी सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। वहीं, सूर्योदय के समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-आगमन के मार्ग खुलते हैं।

Exit mobile version