News Room Post

Chanakya Niti: कुत्ते से जरूर सीखें ये 4 आदतें, जीवन में कभी नहीं खाएंगे मात

dog

नई दिल्ली। कहते हैं ज्ञान और अच्छे गुण जिससे भी मिले उसे ले लेना चाहिए फिर वो इंसान कैसा भी क्यों न हो। वैसे तो पेड़-पौधे, नदी-तालाब सभी हमें ये सिखाती है ही कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी हमें डटे रहना है। न केवल प्रकृति बल्कि और इंसान बल्कि कई ऐसे जानवर भी हैं जिनकी आदतें अगर अपनाते हैं तो आपके जीवन की कई मुश्किलें हल हो सकती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में ऐसे ही कुत्ते के ऐसे गुणों को बताया है जिन्हें अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अपनाता है तो उसका जीवन आसान हो सकता है और कामयाबी पाने की राह भी सरल हो सकती है। तो चलिए आपको इस खबर में बताते हैं कौन सी हैं वो आदतें जिन्हें चाणक्य ने कुत्ते से अपनाने के लिए कही हैं।

कुत्ते से जरूर सीखें ये 4 चीजें

भूख पर नियंत्रण- चाणक्य ने बताया है कि जैसे कि भूख के समय कुत्ते को जो भी खाने को मिलता है वो उसे खा लेता है। यही आदत इंसान में भी होनी चाहिए। चाणक्य की इस बात का अर्थ ये है कि इंसान को कभी भी खाने के पीछे नहीं भागना चाहिए। जब भी जो भी मिले उसमें संतुष्ट होना चाहिए। इससे हमारे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

नींद- चाणक्य कहते हैं कि इंसान की नींद कुत्ते के समान होनी चाहिए। जरा सी भी आहट होने पर जैसे कुत्ता जाग जाता है। ठीक वैसी ही नींद होनी चाहिए ताकि व्यक्ति जरुरत पड़ने पर तुरंत सतर्क हो सके और सुरक्षित रहे।

वफादारी- ये तो सभी जानते हैं कि कुत्ता अपने मालिक के लिए काफी वफादार होता है। जब भी वफादारी की मिसाल दी जाती है तो कुत्ते का नाम जरूर लिया जाता है। इंसान को अपने जीवन में काम, रिश्तों और अपने कर्तव्यों को लेकर वफादार और निष्ठावान होना चाहिए। इस आदत को अपनाने के बाद व्यक्ति अपने काम से कामयाबी हासिल करता है।

निडर- अक्सर देखने को मिलता है कि कुत्ता किसी भी खतरे के आने पर निडरता के साथ उसका सामना करता है। अपने मालिक की सुरक्षा के लिए भी वो कुछ भी कर जाता है। ऐसी ही आदत इंसान के जीवन में भी होनी चाहिए। मनुष्य को भी हमेशा बहादुरी और साहसी के साथ हर कठिन परेशानी का सामना करना चाहिए।

Exit mobile version