News Room Post

Chanakya Niti: कभी न करें ऐसे 3 लोगों की मदद, आपके लिए ही बढ़ा देते हैं परेशानी

Chanakya Niti

नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य (acharya chanakya) न सिर्फ एक महान अर्थशास्त्री बल्कि रणनीतिकार भी थे। उन्होंने एक नीति शास्त्र (chanakya niti) की रचना की थी, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन जैसे मुद्दों का गहराई से जिक्र किया है। चाणक्य ने जो नीतियां बताई है वो भले ही थोड़ी कठोर हों लेकिन जिन लोगों ने उन नीतियों का पालन किया है वो हमेशा जीवन में सफल रहे हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम चाणक्य के विचारों को भले ही नजर अंदाज कर दें लेकिन, वही विचार जीवन (chanakya niti life lessons) की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आज हम आपको चाणक्य की नीति शास्त्र में से ऐसे ही एक विषय की जानकारी देंगे जिसमें आपको उन तीन लोगों से दूर रहने की लिए कहा गया है जिनकी मदद करने पर वो आपके लिए ही मुसीबत बन जाते हैं। आचार्य चाणक्य (chanakya niti in hindi) ने ऐसे लोगों से जितना हो सके उतनी दूरी बनाए रखने के लिए कहा है। तो चलिए बताते हैं आपको कौन से हैं वो 3 लोग जिससेआपको दूरी बनाए रखनी चाहिए…

बिना वजह दुखी रहने वाले लोग- आप भी अपने जीवन काल में ऐसे बहुत से लोगों से मिले होंगे जो कि बिना वजह दुखी रहते हैं। अक्सर दूसरों से तुलना करते रहते हैं। लोगों की तरक्की से जलते हैं और उनकी बुराई करते हैं। ऐसे लोगों को भगवान का भी साथ नहीं मिलता। ये लोग बस दूसरों से जलते हैं ऐसे में भगवान भी इन लोगों का साथ नहीं देते। चाणक्य ने ऐसे लोगों के साथ रहने और उनकी सहायता करने से इंकार किया है क्योंकि ये लोग कब आपकी मदद लेने के बाद आपको ही जिम्मेदार ठहरा दें। इसका कोई पता नहीं होता।

मूर्खों की न करें मदद- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी भी मूर्खों की मदद न करें। कभी भी मूर्ख इंसान को ज्ञान नहीं देना चाहिए। ऐसे लोगों को कुछ समझाना यानी भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर होता है। ऐसे लोग तथ्यों पर बात नहीं कर पाते और फिजूल के तर्क-वितर्क करते हैं, जिससे वो अपने साथ ही आपका भी समय बर्बाद कर देते हैं।

दुष्ट महिलाओं से दूरी- चाणक्य की नीति के मुताबिक, हमेशा दुष्ट महिलाओं से दूरी बनाए रखनी चाहिए। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि कीचड़ में पत्थर मारेंगे तो छींटे आप पर भी आएंगे। ठीक उसी तरह अगर आप दुष्ट महिला या फिर दुष्ट लोगों से दूर नहीं रहेंगे तो आपकी भी छवि धूमिल हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रहें।

Exit mobile version