News Room Post

Mercury Transit 2022: ‘विनायक चतुर्थी’ के शुभ अवसर पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे बुध, जानिए किन राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

नई दिल्ली। इस समय फाल्गुन माह चल रहा है और कुंभ राशि में बुध ग्रह का पहला गोचर होने जा रहा है, जो बहुत शुभ मुहूर्त में हो रहा है। बुध को ‘ग्रहों का राजकुमार’ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे एक ‘सौम्य ग्रह’ भी कहा गया है। बुध ग्रह को वाणी, वाणिज्य, गणित,गायन आदि कलाओं का कारक माना जाता है। 6 मार्च को विनायक चतुर्थी भी है, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन गणेश जी की पूजा करने से बुध ग्रह शुभ फल प्रदान करता है। किसी भी ग्रह के किसी राशि में गोचर करने से सभी राशियां प्रभावित होती हैं, तो आइये जानते हैं कुंभ राशि में बुध ग्रह के गोचर से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है…

मेष राशि (Aries)- मेष राशि वालों को उनके परिश्रम का फल प्राप्त होगा साथ ही उनकी आय में वृद्धि का योग बन रहा है।

वृषभ राशि (Taurus)- नौकरी में तरक्की की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)- कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। निवेश से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों को अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। किसी भी क्षेत्र में लाभ और सम्मान प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। छवि को लेकर सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo)- नया कार्य आरंभ करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा समय है। उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं, साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo)- अपने काम के जरिए ऑफिस में अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। नई जॉब की तलाश कर रहे लोगों की नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra)- रचनात्मक कार्यों से जुड़ें लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी नये कोर्स की शुरूआत कर ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-  जमीन जायदाद से जुड़े कामों में विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के प्रयास करने होंगे।

मकर राशि (Capricorn)- कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। ट्रांसफर या प्रमोशन की स्थितियां बन सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)-  इस राशि में बुध का गोचर हो रहा है, इसलिए इस राशि पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। कुंभ राशि वाले इस दौरान जोखिम उठाने से बचें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces)- आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नए लोगों से संबंध बनने की संभावना है। लड़ाई झगड़े से बचें। शत्रुओं से सचेत रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version