News Room Post

Chandra Grahan 2022: इस दिन लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। दीपावली के दिन इस बार सूर्य ग्रहण लगा था और अब अगले महीने यानी नवंबर माह में साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण लगने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। इसी दिन देव दीपावली भी पड़ रही है, ऐसे में लोग असमंजस की स्थित में पड़े हैं कि आखिर देव दिवाली किस दिन मनाई जाए और चंद्रग्रहण का सूतक काल क्या है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो चंद्र ग्रहण से पहले देव दिवाली मनाना ठीक रहेगा। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें…

चंद्र ग्रहण 2022 तिथि और समय

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022, मंगलवार को लग रहा है। इसका आरंभ 08 नवंबर की शाम 05 बजकर 32 मिनट से हो जाएगा और समापन शाम 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।

कब से लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक?

08 नवंबर की सुबह 09 बजकर 21 मिनट से शाम 06 बजकर 18 मिनट तक।

किन स्थानों में दिखेगा चंद्रग्रहण?

भारत में- कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी

विश्व में- उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका

चंद्रग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें

1.चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले से ही आरंभ हो जाता है।

2.ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए।

3.सूतक काल शुरू होने के बाद पूजा-पाठ या किसी भी प्रकार का शुभ और मांगलिक कार्य को करना वर्जित माना जाता है।

4.चंद्रग्रहण के समय यात्रा नहीं करनी चाहिए।

5.ग्रहण के दौरान भूल कर भी सोना नहीं चाहिए

6.सूतक काल से लेकर चंद्र ग्रहण की समाप्ति तक किसी भी प्रकार की धारदार वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version