News Room Post

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी पर अद्भुत संयोगों से 5 राशिवालों को होगा फायदा, धन-धान्य में होगी वृद्धि

नई दिल्ली। एक दिन बाद यानी 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का अंत होता है और बप्पा को विदाई दी जाती है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश जी के साथ ही भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। एक दिन बाद अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाना है। इस बार अनंत चतुर्दशी पर कुछ खास शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोग का असर कुछ राशियों पर भी पड़ रहा है। इससे इन राशि वालों का भाग्य उदय होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां जिनकी अनंत चतुर्दशी पर किस्मत खुलने वाली है…

अनंत चतुर्दशी पर इन राशि के लोगों को होगा फायदा

मेष राशि

मेष राशि के जो जातक हैं उन पर भगवान विष्णु अपनी कृपा बरसाएंगे। आपको मेहनत का फल मिलेगा। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। करियर और नौकरी में आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो जातक हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इनकम बढ़ सकती है। दुश्मन आपके पराजित होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जो जातक हैं उनके लिए अनंत चतुर्दशी खास रहेगी। भगवान विष्णु और बप्पा की कृपा से आपको धन लाभ होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी और मानसिक तनाव भी कम होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जो जातक हैं उन्हें काफी फायदा होगा। भाग्य का इस राशि के लोगों को साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई नया काम करने के लिए शुभ समय है। धन लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जो जातकों हैं उन्हें अनंत चतुर्दशी पर फायदा होगा। इस राशि के जो अविवाहित लोग हैं उनकी शादी हो सकती है। जीवनसाथी में साथ संबंध मधुर होंगे। घर में खुशहाली बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version